Laxmi Aarti

Friday, February 13, 2026

माँ लक्ष्मी जी की आरती

(धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की स्तुति)

आरती की टेक:
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।।

आरती का पाठ:
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।।
ॐ जय लक्ष्मी माता...

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।।
ॐ जय लक्ष्मी माता...

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि पाता।।
ॐ जय लक्ष्मी माता...

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभ-दाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भव-निधि की त्राता।।
ॐ जय लक्ष्मी माता...

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता।।
ॐ जय लक्ष्मी माता...

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता।।
ॐ जय लक्ष्मी माता...

शुभ-गुण मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जात।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।।
ॐ जय लक्ष्मी माता...

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।।
ॐ जय लक्ष्मी माता...


 

Shopping Cart

Offering Cart